Sunday, May 29, 2016

कसम

💐💐💐

क़सम लेलो तुम्हारे बाद किसी का ख़ाब देखा हो
किसी को हमने चाहा हो किसी को हमने सोचा हो

किसी की आरज़ू की हो किसी की जुस्तजू की हो
किसी की राह देखी हो किसी का क़ुरब मांगा हो

किसी को साथ रखा हो किसी से आस रखी हो
कोई उम्मीद बाँधी हो कोई दिल में उतारा हो

कोई तुमसे भी प्यारा हो कोई दिल में बसाया हो
कोई रूठा हो तो हमने उसे रो-रो मनाया हो

दिसंबर की हसीं रात में किसी का हिजर झेला हो
किसी की याद का मौसम मेरे आँगन में खेला हो

किसी से बात करनी हो कभी ये होंट तरसे हो
किसी की बेवफ़ाई पर कभी ये नैन बरसे हो

कभी रातों को उठ उठकर तेरे दुख में ना रोऐ  हो
क़सम ले लो तुम्हारे बाद हम इक पल को सोए हो

क़सम ले लो कभी जुगनू कभी तारा कभी माहताब देखा हो
क़सम ले लो तुम्हारे बाद किसी का ख़ाब देखा हो................. 😔

No comments:

Post a Comment

Thank you for comment