1. Computer Virus वह होते हैं जो कंप्यूटर के कामों को बाधित करने के लिए बनाए गए होते है.
2. Computer Virus को ऐसा प्रोग्राम किया होता है कि वह खुद को कॉपी करता है और उसी के ज़रिये एक से दूसरे कंप्यूटर में जाता है.
3. Computer Virus अधिकतर पेन ड्राइव के माध्यम से ही फैलते हैं.
4. बहुत से लोग Malware और कंप्यूटर Virus को एक ही समझते हैं मगर ऐसा नहीं है दोनों अलग है.
5. Computer Virus 'Malware' का ही एक प्रकार है.
6. पहला PC Virus पाकिस्तान के दो भाईयों ने बनाया था.
7. Computer Virus की असल परिभाषा फ्रेंड कोहेन ने सन् 1985 में दी थी.
8. Computer Virus के होते हुए Data corrupt होना आम बात है.
9. Computer Viruses की वजह हर साल अरबों डॉलरों का नुकसान हो रहा है.
10. Von Neumann के self-reproducing computer program के डिजाईन को पहला कंप्यूटर वायरस माना जाता है.
11. पहले विंडोज वायरस का नाम WinVir था.
12. दुनिया में कोई भी ऐसा कंप्यूटर नहीं है जो पूरी तरह Computer वायरसो से सुरक्षित हो.
13. सबसे पहला कंप्यूटर वायरस Creeper Virus था जो सन् 1970 में देखा गया था.
14. Malicious software वो software होते हैं जो वायरस की तरह ही आपके computer या उसकी सुरक्षा को नुकसान पहुंचा सकते हैं. Malicious सॉफ्टवेर बनाने वाले ज़्यादातर मर्द 14-25 वर्ष के ही होते है.
15. अब तक बहुत कम ऐसी लडकिया पाई गई है जो Malicious सॉफ्टवेयर बनाती हो.
16. फिलहाल Malicious सॉफ्टवेयर के 3 थ्रैट्स है जो viruses, worms, और Trojan horses हैं.
17. 70% वायरस राइटर्स(जो वायरस बनाते हैं) एक organized crime syndicate के लिए काम करते है.
18. सन् 1999 में Melissa नामक एक वायरस इतना प्रभावशाली था कि उसने माइक्रोसॉफ्ट और कई बड़ी-बड़ी कंपनियों को अपना इ-मेल सिस्टम बंद करने पर मजबूर कर दिया था.
19. अमेरिका के 40% घरेलु कंप्यूटर एक न एक कंप्यूटर वायरस का शिकार हो चुके हैं.
20. 90% ईमेल में Malware होता है.
21. Mydoom नामक एक अकेले वायरस ने करीब $38.5 अरब डॉलर का नुकसान किया था.
22. हर महीने करीब 6000 वायरस बनते हैं.
23. वायरसों से सबसे ज़्यादा खतरा अमेरिका को ही है.
24. सिर्फ ईमेल पढ़ने से वायरस हमारे कंप्यूटर में नहीं आ सकता बल्कि जब हम ईमेल में दिए गए लिंक पर क्लिक करते हैं तब हमारे कंप्यूटर में वायरस आता है.
25. वायरस बनाने पर अभी तक अमेरिका समेत कई देशों में कोई प्रतिबंध नहीं है.
No comments:
Post a Comment
Thank you for comment