Sunday, April 16, 2017

दही खाने के फायदे

दही खाने के 15 फायदे | Dahi (Curd) Khane Ke Fayde in Hindi

1. दही का सेवन करने से हमारी पाचन शक्ति बढ़ती हैं, हर-रोज दही खाने से भूख न लगने की बीमारी खत्म हो जाती हैं।

2. जो लोग हर-रोज दही का सेवन करते हैं ना तो मुँह से दुर्गंध आती हैं और ना ही उनके दांतों में कीडा लगता हैं।

3. हर-रोज दही खाने से हमारा इम्यून सिस्टम स्ट्रोंग होता हैं, और हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती हैं।

4. यह माना गया हैं कि जो लोग नियमित रूप से दही का सेवन करते हैं उनका शुगर लेवल कंट्रोल रहता हैं।

5. दही का नियमित सेवन करने से आंतों के रोग और पेट संबंधित बीमारियां नहीं होती हैं।

6. दही में कैल्शियम अधिक मात्रा में पाई जाती हैं जिससे हमारी हड्डियां को विकास होता हैं।

7. हींग का छौंक लगाकर दही खाने से जोड़ों के दर्द में लाभ मिलता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी हैं।

8. दुबले-पतले व्यक्तियों को अगर दही में किशमिश, बादाम या छुहारा मिलाकर दिया जाए तो वजन बढ़ने लगता हैं।

9. दही के साथ शहद मिलाकर जिन बच्चों के दांत निकल रहे हों, उन्हें चटाना चाहिए। इससे दांत आसानी से निकल जाते हैं।

10. रात को नींद न आने वाली बीमारी में दही का सेवन बहुत फायदेमंद हैं।

11. हमारे दिमाग के लिए दही का सेवन बहुत फायदेमंद हैं क्योंकि दही में विटामिन B12 अच्छी मात्रा में होता हैं।

12. हर-रोज दही का सेवन करने से आंतो, पेट सबंधिंत बीमारी नहीं होती हैं।

13. एंटीबायोटिक दवाइयों के सेवन के दुष्प्रभाव से बचने के लिए दही सेवन की सलाह डाक्टर भी देते हैं।

14. दही खाने का सीधा संबंध मस्त‍िष्क से हैं, आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दही का सेवन करने वालों को तनाव की शिकायत बहुत कम होती हैं।

15. अगर आप खुद को बहुत थका हुआ महसूस कर रहे हैं तो हर रोज दही का सेवन करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Thank you for comment