Wednesday, January 24, 2018

रेसिपी

रेसिपी नाम ➖
आलू और मूंग दाल के कटलेट
सामग्री ➖
3कटोरी मूंग की दाल
1कटोरी पोहा
2चम्मच अदरक हरी मिर्च का पेस्ट
2बड़े आलू
1/2 कटोरी हरा धनिया कटा हुआ
1/2चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच हल्दी पावडर
1/2 चम्मच चाट मसाला
1/2 चम्मच जीरा
1/2 चम्मच सौंफ
नमक स्वादानुसार
नोट ➖ 1कटोरी गली हुयी मूंग दाल लपेटने के लिए रखे।
अपने स्वादानुसार चटपटा बना सकते है।
विधि ➖
मूंग की दाल धोकर 8_10 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख लें
मिक्सी में बारिक पीसकर रखे
पोहा धोकर नर्म होने के लिए रख दें
पिसी मूंग की दाल में नर्म पोहा अदरक हरी मिर्च का पेस्ट लाल मिर्च पाउडर हल्दी जीरा सौफ हरा धनिया काट कर के डाले चाट मसाला डाले उबले आलू मैश करके डाले और अच्छी तरह से मिलाये
नमक स्वादानुसार डालकर अच्छी तरह से मिलाये और मनचाहे शेप में बनाकर रखें
गली हुयी मूंग दाल में लपेटकर रखे
पैन में कम तैल में शैलो फ्राय करें
सर्व
करे तब टमाटर केचप और हरा धनिया की चटनी के साथ सर्व करें.
😋😋😋😋😋

No comments:

Post a Comment

Thank you for comment