Thursday, March 31, 2016

गाँवों का किसान देख ले
!! कैसा है शमशान देख ले !!
!! चल मेरा खलिहान देख ले !!
!! अगर देखना है मुर्दे को !!
!! तो चलकर एक किसान देख ले !!
!! सर्वनाश का सर्वे कर कर !!
!! पटवारी धनवान देख ले !!
!! फिर अंगूठा टिकाता जगह जगह !!
!! सेठ मेहरबान देख ले !!
!! मरहम में नमक रगड़ते !!
!! सरकारी अहसान देख ले !!
!! राम और राज दोनों रूठे हैं !!
!! बस बेबस मुस्कान देख ले !!
!! कुर्की की डिक्री पे भाई !!
!! गिरता हुआ मकान देख ले !!
!! सम्मन मिला है कचहरी से !!
!! अधिग्रहण फरमान देख ले !!
!! तस्वीरों के पार झाँक के !!
!! गाँवों का किसान देख ले !!

No comments:

Post a Comment

Thank you for comment